Join Contact

Petrol Pump Hack: पेट्रोल भराते वक्त करें ये 1 काम, पंप वाला कभी नहीं कर पाएगा घपला! देखें

पेट्रोल या डीजल भरवाते समय सिर्फ मीटर का “0” देखना पर्याप्त नहीं है। आपको डेंसिटी और मीटर के छोटे नंबरों को भी चेक करना चाहिए। पेट्रोल की डेंसिटी लगभग 720–775 kg/m³ और डीजल की 820–860 kg/m³ होती है। अगर मीटर अचानक बड़े नंबर पर jump करे या डेंसिटी रेंज से बाहर हो, तो यह धोखाधड़ी का संकेत है।

Published On:
petrol pump fraud full tank scam and avoid petro pump fraud with these essential tips

अक्सर पेट्रोल पंप में पेट्रोल भरवाते समय आपने देखा होगा की लोगों की नजर हमेशा मीटर पर लगी रहते है, लोग ऐसा इसलिए भी करते हैं ताकि उन्हें यह पता रहे की पेट्रोल पंप वाले पेट्रोल या डीजल भरते समय उनके साथ कोई गड़बड़ी न करें। लेकिन क्या आप जानते हैं केवल मशीन का “0” देखकर संतुष्ट होना काफी नहीं है? डेंसिटी भी चेक करना बेहद ही जरुरी है। यहाँ हम आपको ऐसे जरुरी टिप्स के बारे में जानकारी देंगे, जो आपको धोखाधड़ी से बचने में मदद करेंगे।

यह भी देखें: Petrol Pump Tips: पेट्रोल पंप कर्मचारी ने बताया तेल भराने का सही तरीका, 110 या 220 रुपए का क्यों नहीं होता असर? जानें दो जरूरी बातें

डेंसिटी चेक करना है जरुरी

जब आप पेट्रोल या डीजल भरवाते हैं तो मशीन पर जो डेंसिटी दिखाई देती है, उसे नजरअंदाज न करें। क्योंकि डेंसिटी बताती है की तेल कितना प्योर है और उसमें कोई मिलावट तो नहीं। पेट्रोल की डेंसिटी आमतौर पर 720-775 kg/m³ होती है, वहीँ डीजल की डेंसिटी 820-860 kg/m³ के बीच होती है। इसका मतलब यह हुआ की अगर डेंसिटी इन रेंज से अलग है तो तेल में मिलावट हो सकती है।

जीरो के आगे के नंबर भी चेक करें

आमतौर पर पेट्रोल भरवाते समय हम लोग जीरो देखते हैं और उसपर भरोसा कर लेते हैं, लेकिन मशीन में “0” के बाद आने वाले नंबर भी महत्त्वपूर्ण है। जैसे 0.04, 0.03, 0.02 सही होते हैं, यदि यह अचानक 10 या 15 पर जम्प कर जाए, तो यह मशीन में छेड़छाड़ के संकेत हो सकती हैं।

यह भी देखें: Lado Protsahan Yojana: खुशखबरी! ₹1.50 लाख मिलेंगे बेटियों को, Private School की छात्राएं भी होंगी शामिल!

धोखाधड़ी होने पर क्या करें?

अगर आपको लगता है की पेट्रोल पंप पर आपके साथ धोखाधड़ी हुई है, तो घबराए नहीं, आप तुरंत बताए गए नंबरों पर अपनी शिकायत दर्ज कर सकते हैं।

  • इंडियन पेट्रोल पंप: 1800-22-4344
  • HP पेट्रोल पंप: 1800-2333-555
  • Indian Oil Corporation: 1800-2333-555

मशीन में “0” और डेंसिटी को चेक करने जैसे आदत को अपनाकर आप मिलावट और धोखाधड़ी से बच सकते हैं।

यह भी देखें: Grandfather Property: दादा की प्रॉपर्टी पर पोते का कितना अधिकार? संपत्ति के सारे नियम-कानून जान लें

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें