कभी आपने जानने की कोशिश करि कि देश के प्रधानमंत्री के पास कौन सा फ़ोन रहता है जिसका वे इस्तेमाल करते हैं। अगर आप जानने के लिए उत्साहित हैं तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ें। बता दें एयरटेल के ब्लॉग में खुलासा किया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पास एक बहुत ही मजबूत सुरक्षा वाला फ़ोन है, जो कि RAX फ़ोन है। यह सुरक्षा के मामले में इतना पॉवरफुल फ़ोन कि उसे कोई भी हैक नहीं कर पाएगा। इसमें कई लेयर की सिक्योरिटी होती है जिसे तोड़ पाना लगभग नामुनकिन है।

Table of Contents
RAX फ़ोन क्या है?
देश के प्रधानमंत्री द्वारा RAX फ़ोन का इस्तेमाल किया जाता है। RAX की फुल फॉर्म Restricted Access Exchange है। यह फ़ोन भारत के C-DoT (सेंटर फॉर डेवलपमेंट ऑफ टेलीमैटिक्स) संस्थान द्वारा बनाया गया है। इस फ़ोन में तीन लेयर की बहुत ही मजबूत एन्क्रिप्शन सिक्योरिटी है और यह सेना की फ्रीक्वेंसी पर चलता है। यह सुरक्षा बहुत ही तगड़ी है जिसे हैकिंग, ट्रैकिंग और तोड़ना नामुनिकन है।
RAX फ़ोन के मुख्य सिक्योरिटी फीचर्स
RAX फ़ोन के कई ख़ास सिक्योरिटी फीचर्स हैं जिन्हे जानकार आप भी दंग रह जाएंगे।
- इसमें फिंगरप्रिंट अनिवार्य है तभी जाकर फ़ोन चला सकते हैं।
- सुरक्षित कॉल जब किया जाता है तो कॉल करने वाली की लाइव फोटो दिखती है जिससे पहचान आसानी से हो जाती है।
- इसमें एंड-टू एंड एन्क्रिप्शन होता है, जब भी बातचीत होती है तो इसमें एन्क्रिप्ट शुरू होता है इससे कोई भी टैपिंग नहीं कर सकता है।
- NTRO और DEITY जैसे सरकारी एजेंसियों द्वारा इसकी सुरक्षा की जाती है।
महत्वपूर्ण बात- यह फ़ोन आम लोगों के लिए नहीं बनाया गया है। यह केवल सरकारी अनुमति वाले वरिष्ठ अधिकारीयों को दिया जाता है। हर सरकारी यूजर के लिए सरकार को प्रति माह 2,354 रूपए का खर्चा करना पड़ता है।
















