स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया के तहत मतदाता सूची को अपडेट किया जा रहा है। यदि आपने अपना SIR फॉर्म अभी तक नहीं भरा है तो अगली वोटर लिस्ट में आपका नाम शामिल नहीं हो सकता। निर्वाचन आयोग ने voters.eci.gov.in पर ऑनलाइन फॉर्म उपलब्ध कराया है जिससे आप अपना नाम जोड़ या अपडेट कर सकते हैं।

Table of Contents
जरूरी दस्तावेज़
फॉर्म भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज़ों में शामिल हैं:
- EPIC नंबर (वोटर आईडी)
- आधार कार्ड
- उम्र का प्रमाण जैसे जन्म प्रमाणपत्र या 10वीं का सर्टिफिकेट
- पता प्रमाण
- एक हाल की पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो
- यदि पता बदला है, तो नया एड्रेस प्रूफ भी आवश्यक है।
फोटो में चेहरे का स्पष्ट होना और आँखों का खुला होना जरूरी है ताकि वेरिफिकेशन ठीक से हो सके।
यह भी पढ़ें- Voter List Search Hack: 2003 की वोटर लिस्ट चाहिए? BLO ने बताया पूरा और आसान तरीका, ऐसे करें खोज
फॉर्म भरने की प्रक्रिया
- सबसे पहले voters.eci.gov.in या अपने राज्य के CEO पोर्टल पर जाएं।
- यदि आपके पास पहले से वोटर आईडी है, तो सिर्फ EPIC नंबर डालें, आपकी जानकारी अपने आप आ जाएगी।
- सभी विवरण जैसे नाम, उम्र, लिंग और पता सही करें।
- अपनी नवीनतम फोटो अपलोड करें।
- ई-साइन करें और आवश्यकतानुसार दस्तावेज़ अपलोड करें।
- नए मतदाताओं के लिए सिस्टम नया फॉर्म भी उपलब्ध कराता है।
- अंत में सबमिट बटन दबाएं और मिले हुए reference number को नोट करें जिसका उपयोग आप बाद में स्टेटस ट्रैक करने के लिए कर सकते हैं।
वेरिफिकेशन और सहायता
फॉर्म सबमिट करने के बाद स्थानीय BLO या संबंधित अधिकारी द्वारा वेरिफिकेशन होगा। अगर फ़ॉर्म भरते समय कोई समस्या हो तो आप ECI नेट ऐप की “Book-a-Call with BLO” सेवा ले सकते हैं या 1950 पर कॉल कर सहायता प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही voters.eci.gov.in पर अपने परिवार के वोटर डेटा को भी देखा जा सकता है।
महत्वपूर्ण तारीखें
- प्रशिक्षण एवं प्रिंटिंग: 28 अक्टूबर से 3 नवंबर
- घर-घर गणना: 4 नवंबर से 4 दिसंबर
- ड्राफ्ट लिस्ट प्रकाशन: 9 दिसंबर
- दावा-आपत्ति का समय: 9 दिसंबर से 8 जनवरी
- सुनवाई एवं सत्यापन: 9 दिसंबर से 31 जनवरी
- अंतिम सूची जारी: 7 फरवरी 2026
फॉर्म भरने में देरी से आपका नाम वोटर लिस्ट से हट सकता है, इसलिए समय रहते आवेदन करें।
यह प्रक्रिया आपको मतदाता सूची में सही तरीके से दर्ज करवाने का एक आसान और प्रभावी रास्ता प्रदान करती है।
















