
केंद्र सरकार ने नए साल के पहले दिन करोड़ों छोटे बचतकर्ताओं को बड़ी सौगात दी है, वित्त मंत्रालय ने साल 2026 की पहली तिमाही (जनवरी-मार्च) के लिए छोटी बचत योजनाओं (Small Savings Schemes) की नई ब्याज दरों की अधिसूचना जारी कर दी है, सरकार ने पीपीएफ (PPF) और सुकन्या समृद्धि योजना (SSY) जैसी लोकप्रिय योजनाओं पर ब्याज दरों को लेकर स्थिति स्पष्ट कर दी है।
यह भी देखें: SIM Card Rule: कहीं आपकी ID पर कोई और तो नहीं चला रहा सिम? आज ही करें ये काम वरना, जानें चेक करने का तरीका
Table of Contents
इन योजनाओं की ब्याज दरों में नहीं हुआ बदलाव
सरकार के ताजा आदेश के मुताबिक, सुकन्या समृद्धि योजना और पब्लिक प्रोविडेंट फंड (PPF) सहित अन्य प्रमुख बचत योजनाओं की ब्याज दरों में इस तिमाही के लिए कोई बदलाव नहीं किया गया है, सुकन्या समृद्धि योजना पर 8.2% की आकर्षक दर बरकरार रखी गई है, जो इसे बेटियों के भविष्य के लिए सबसे बेहतरीन निवेश विकल्प बनाए हुए है, वहीं, पीपीएफ निवेशकों को पहले की तरह 7.1% की दर से ब्याज मिलता रहेगा।
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (FD) और RD की दरें
डाकघर में सावधि जमा करने वाले ग्राहकों के लिए भी दरें स्थिर हैं:
- 1 साल की FD: 6.9%
- 2 साल की FD: 7.0%
- 3 साल की FD: 7.1%
- 5 साल की FD: 7.5%
- 5 साल की RD: 6.7%
निवेशकों के लिए क्या है इसके मायने?
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि महंगाई के दौर में भी सरकार द्वारा ब्याज दरों को स्थिर रखना एक सकारात्मक कदम है, विशेष रुप से वरिष्ठ नागरिकों और बेटियों के नाम पर निवेश करने वालों को अपनी जमा पूंजी पर सुरक्षित और स्थिर रिटर्न मिलता रहेगा।
यह भी देखें: रेस्त्रां में जबरन ‘सर्विस चार्ज’ मांगे तो न दें! मुंबई के होटल पर लगा ₹50,000 का जुर्माना, आप ऐसे कर सकते हैं शिकायत
बता दें कि सरकार हर तीन महीने में इन छोटी बचत योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा करती है। निवेशक इन योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी और आवेदन के लिए अपने नजदीकी डाकघर या इंडिया पोस्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
















