क्या आपकी भी एक बेटी है तो पक्का आप उसके सुरक्षित और उज्जवल भविष्य की चिंता करते होंगे कि कैसे बेटी के सभी सपने पूरे कर पाएं। लेकिन आपको बता दें अब आपकी यह टेंशन खत्म होनर वाली है क्योंकि भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना को शुरू किया है। यह योजना बेटी बचाओं, बेटी पढ़ाओं अभियान का बहुत ही महत्वपूर्ण भाग है। इस योजना के तहत अभिभावक अपनी बेटी का खाता खोलकर निश्चित राशि जमा करके मैच्योरिटी पर जबरदस्त रिटर्न प्राप्त कर सकते हैं। इस योजना की खासियत बात यह है कि आपको इससे मिलने वाला पूरा पैसा टैक्स मुफ्त प्राप्त होगा।

Table of Contents
योजना की मुख्य जानकारी!
भारत सरकार द्वारा यह योजना देश की बेटियों के भविष्य को उज्जवल करने के लिए शुरू की गई। इस योजना में शामिल होकर माता-पिता अपनी बेटी की पढ़ाई और शादी का खर्चा बिना परेशानी के पूरा कर सकते हैं। वर्तमान समय में इसकी ब्याज दरें 8.2% सालाना है। आप इस योजना में न्यूनतम 250 रूपए प्रति वर्ष से लेकर अधिकतम 1,50,000 रूपए सालाना जमा कर सकते हैं। इस स्कीम से जुड़कर 15 साल तक पैसे जमा किए जा सकते हैं। ब्याज का लाभ बेटी के 21 साल पूरा होने पर ही मिलेगा।
21 साल बाद मिलेगा तगड़ा रिटर्न
योजना में हर महीने निर्धारित राशि को जमा करके सरकार द्वारा निर्धारित ब्याज दर के साथ और यह ब्याज दर कभी भी चेंज की जा सकती है। अगर आप हर माह 250 रूपए की राशि जमा करते हैं तो आप टोटल 63,000 रूपए जमा कर लेते हैं और अवधि के अंत में 1,90,000 रूपए प्राप्त जोंगे।
इसी प्रकार अगर महीने 250 रूपए जमा होते हैं तो 1,26,000 रूपए राशि जमा होगी, मैच्योरिटी पर 3,80,000 रूपए मिलेंगे। वहीं 1000 रूपए प्रति माह जमा होते हैं तो आपके द्वारा कुल जमा राशि 2,52,000 होती है और आपको मैच्योरिटी पर 7,40,000 रूपए प्राप्त होंगे।
यह भी देखें- PM Free Solar Yojana: सोलर पैनल योजना में अब मिलेगी दोगुनी सब्सिडी, जानें कैसे और कि
योजना से जुड़ी जानकारी!
- अगर आपकी भी बेटी है तो आप इस योजना से जुड़ सकते हैं।
- बेटी के जन्म से लेकर 10 साल की उम्र तक खाता खोल सकते हैं।
- खाते की अवधि बेटी की 21 साल तक होती है अथवा शादी के लिए 18 साल तक रह सकती है।
- जब बेटी 18 वर्ष की पूरी हो जाती है तो उसकी शिक्षा और शादी के लिए 50% राशि निकाल सकते हैं।
- यह एक सरकारी स्कीम में जिसमें पैसा सुरक्षित रहता है।
- धारा 80C के तहत मिलने वाली राशि टैक्स फ्री मिलेगी।
















