
फिनलैंड की कंपनी Verge Motorcycles ने ऑटोमोबाइल जगत में क्रांति लाते हुए दुनिया की पहली ‘सुपर’ इलेक्ट्रिक बाइक Verge TS Pro का नया वर्जन पेश किया है, इस बाइक की सबसे बड़ी खूबी इसमें इस्तेमाल की गई सॉलिड-स्टेट बैटरी (Solid-State Battery) है, जो इसे लंबी रेंज और सुपरफास्ट चार्जिंग की ताकत देती है।
यह भी देखें: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला! 60 पार बुजुर्गों को ₹2000, 70 पार को ₹2500, जानें रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया
Table of Contents
600 किमी की अविश्वसनीय रेंज
Verge TS Pro के अपडेटेड मॉडल में 33.3kWh की सॉलिड-स्टेट बैटरी दी गई है, कंपनी का दावा है कि एक बार फुल चार्ज होने पर यह बाइक 600 किलोमीटर (लगभग 370 मील) तक की दूरी तय कर सकती है, यह रेंज शहर और हाईवे दोनों रास्तों के लिए पर्याप्त है।
सिर्फ 10 मिनट में 300 किमी की ताकत
इस बाइक में 200-kW की अल्ट्रा-फास्ट चार्जिंग तकनीक दी गई है, मात्र 10 मिनट चार्ज करने पर यह लगभग 300 किमी तक चलने लायक चार्ज हो जाती है, वहीं, 80% चार्जिंग भी सिर्फ 10 मिनट में ही पूरी हो जाती है।
सॉलिड-स्टेट बैटरी का जादू
पारंपरिक लिथियम-आयन बैटरी के मुकाबले यह तकनीक अधिक सुरक्षित और टिकाऊ है, इसमें आग लगने का खतरा बेहद कम है और यह बैटरी बाइक की पूरी उम्र (लगभग 1 लाख चार्जिंग साइकिल्स) तक साथ निभा सकती है।
यह भी देखें: बैंकों की छुट्टी! पोस्ट ऑफिस की इन 3 स्कीमों में मिल रहा सबसे ज्यादा ब्याज, टैक्स भी बचेगा और पैसा भी बढ़ेगा।
सुपरबाइक जैसी रफ्तार
यह बाइक सिर्फ तकनीक ही नहीं, बल्कि पावर में भी बेजोड़ है, इसमें दिया गया हबलैस (Hubless) मोटर सिस्टम 1,000 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसकी मदद से बाइक मात्र 3.5 सेकंड में 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार पकड़ लेती है।
कब होगी लॉन्च
कंपनी ने इसे CES 2026 में प्रदर्शित किया है और इसकी डिलीवरी 2026 की पहली तिमाही से शुरू होने की उम्मीद है, हालांकि इसकी कीमत प्रीमियम पेट्रोल सुपरबाइक्स जैसे डुकाटी स्ट्रीटफाइटर के आसपास रखी गई है।
भविष्य में ऐसी तकनीकों के आने से पेट्रोल इंजन पूरी तरह से बीते जमाने की बात हो सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आप Verge Motorcycles की आधिकारिक वेबसाइट पर जा सकते हैं।
















