
अगर आप भी प्रधानमंत्री उज्जवला योजना का फायदा ले रहे हैं, तो यह खबर आपके लिए बेहद ही जरुरी हो सकती है। सरकार अब सब्सिडी को लेकर नियम और सख्त कर रही है, और इसमें KYC सबसे बड़ा रोल निभा रही है। कई जिलों में हालात ऐसे हैं कि हजारों लोगों की सब्सिडी दिसंबर से रुक सकती है, सिर्फ इसलिए क्योंकि उन्होंने अभी तक केवाईसी नहीं कराई है।
Table of Contents
41 हज़ार से ज्यादा लाभार्थियों पर संकट
जिले में लगभग 1.77 लाख उपभोक्ता उज्जवला योजना का लाभ ले रहे हैं। लेकिन इनमें से 41,000+ उपभोक्ताओं ने अभी तक KYC नहीं कराई है। जिसके कारण ऐसे उपभोक्ताओं को दिसंबर से सब्सिडी मिलना बंद हो जाएगा। यानी अगर इस महीने KYC नहीं कराई, तो 8वें और 9वें सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी आपकी जेब तक नहीं पहुंचेगी।
सब्सिडी मिलती कैसे है?
उज्जवला योजना के तहत उपभोक्ताओं को साल में नौ बार गैस रिफिल कराने पर ₹300 प्रति सिलेंडर की सब्सिडी दी जाती है। यह रकम सीधे DBT के जरिए बैंक खाते में ट्रांसफर होती है। लेकिन DBT तभी मिलेगा, जब KYC अपडेट हो।
नॉर्मल कंज्यूमर भी सतर्क रहें
अगर आप घरेलू गैस सिलेंडर इस्तेमाल करते हैं और उज्जवला लाभार्थी नहीं हैं, तो भी ध्यान रखें सभी एलपीजी उपभोक्ताओं के लिए KYC अनिवार्य है, वरना सब्सिडी का फायदा हाथ से निकल सकता है।
लोगों की जागरूकता के लिए लगाए जाएंगे कैंप
सरकार ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिया है कि वे शहर और गांव दोनों जगह KYC कैंप लगाएं। इन कैंपों में उपभोक्ताओं को ऑन-द-spot KYC अपडेट करने का मौका दिया जाएगा ताकि कोई भी अपना हक न खोए।
क्या करें ताकि सब्सिडी न रुके?
- नजदीकी गैस एजेंसी से संपर्क करें
- आधार, मोबाइल नंबर और बैंक डिटेल्स साथ रखें
- KYC ऑनस्पॉट या ऑनलाइन अपडेट करवाएं
- दिसंबर से पहले पूरा प्रोसेस खत्म कर लें
















