
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) ने प्रदेश के युवाओं के लिए सरकारी नौकरी का एक बड़ा अवसर प्रदान करते हुए कंप्यूटर ऑपरेटर (ग्रेड-A) के कुल 1,352 पदों पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरु कर दी है, योग्य उम्मीदवार बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
यह भी देखें: School Holiday: डीएम का नया आदेश- नर्सरी से 8वीं तक के स्कूल अब इस तारीख तक रहेंगे बंद, देखें लिस्ट
Table of Contents
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों का मान्यता प्राप्त बोर्ड से इंटरमीडिएट (12वीं) भौतिक विज्ञान और गणित विषयों के साथ उत्तीर्ण होना अनिवार्य है, इसके साथ ही, उम्मीदवारों के पास NIELIT से ‘O’ लेवल सर्टिफिकेट या सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त समकक्ष कंप्यूटर डिप्लोमा होना चाहिए, आयु सीमा की बात करें तो 18 से 28 वर्ष के युवा इन पदों के लिए पात्र हैं, जबकि आरक्षित श्रेणियों को नियमानुसार छूट दी जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथियां और आवेदन शुल्क
बोर्ड द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 16 दिसंबर 2025 से शुरु हो चुकी है, आवेदन करने की अंतिम तिथि 15 जनवरी 2026 निर्धारित की गई है, सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹500 है, वहीं एससी/एसटी वर्ग के लिए यह ₹400 तय किया गया है।
चयन प्रक्रिया और वेतन
उम्मीदवारों का चयन ऑनलाइन लिखित परीक्षा और कंप्यूटर टाइपिंग टेस्ट के आधार पर किया जाएगा, सफल होने वाले अभ्यर्थियों को पे-मैट्रिक्स लेवल-4 के तहत ₹25,500 से ₹81,100 तक का मासिक वेतन मिलेगा।
ऐसे करें आवेदन
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर उपलब्ध ‘Direct Recruitment’ सेक्शन पर क्लिक करें।
- कंप्यूटर ऑपरेटर भर्ती के लिंक का चयन करें और OTR (One Time Registration) पूरा करें।
- आवश्यक दस्तावेज अपलोड करें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए आवेदन पत्र का प्रिंट आउट जरूर लें।
















