Join Contact

जस्टिन बीबर–रोनाल्डो के लाखों फॉलोअर्स गायब… अनुपम खेर ने एलन मस्क से पूछा सीधा सवाल, मिला चौंकाने वाला जवाब!

बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर के एक्स अकाउंट से 15 दिनों में करीब 9 लाख फॉलोअर्स घट गए, जिस पर उन्होंने एलन मस्क से सवाल किया। एआई असिस्टेंट ग्रोक ने बताया कि एक्स प्लेटफॉर्म पर फेक, बॉट और निष्क्रिय अकाउंट्स हटाए जा रहे हैं। इस क्लीनअप अभियान ने जस्टिन बीबर, टेलर स्विफ्ट और क्रिस्टियानो रोनाल्डो जैसे ग्लोबल स्टार्स को भी प्रभावित किया है।

Published On:
why Justin Bieber Cristiano Ronaldo anupam kher followers drop

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता अनुपम खेर हाल ही में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने फॉलोअर्स में हुई भारी गिरावट को देखकर हैरान रह गए। महज पंद्रह दिनों में उनके करीब 9 लाख फॉलोअर्स कम हो गए। इतना बड़ा बदलाव देखकर उन्होंने सीधे एलन मस्क को टैग करते हुए सवाल किया कि आखिर ऐसा क्यों हो रहा है।

अनुपम खेर ने अपने पोस्ट में साफ लिखा कि यह कोई शिकायत नहीं बल्कि एक “ऑब्जर्वेशन” है। उन्होंने कहा कि इतने बड़े पैमाने पर फॉलोअर्स की कमी देखकर हैरानी होती है और जानना जरूरी है कि इसकी असली वजह क्या है।

एलन मस्क से पूछा सवाल

जैसे ही अनुपम खेर ने यह पोस्ट किया, सोशल मीडिया पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। कई यूज़र्स ने अनुमान लगाया कि शायद यह किसी तकनीकी गड़बड़ी का नतीजा है, वहीं कुछ लोगों ने माना कि यह प्लेटफॉर्म पर चल रहे “क्लीनअप ड्राइव” का हिस्सा हो सकता है।

सैकड़ों फैंस ने उनके पोस्ट पर प्रतिक्रिया दी और कहा कि सिर्फ अनुपम खेर ही नहीं, बल्कि कई बड़े अकाउंट्स में भी ऐसा देखा जा रहा है। लोगों ने सवाल किया कि क्या यह कोई नई नीति है या फॉलोअर काउंट में जानबूझकर बदलाव किया जा रहा है।

ग्रोक ने बताया असली कारण

इस पूरे मामले में तब दिलचस्प मोड़ आया जब किसी यूज़र ने प्लेटफॉर्म के AI असिस्टेंट “ग्रोκ” से सीधे सवाल पूछा। ग्रोक ने जवाब देते हुए कहा कि एक्स पर फिलहाल बड़े पैमाने पर फेक, बॉट और निष्क्रिय अकाउंट्स हटाए जा रहे हैं।

ग्रोκ ने बताया कि यह नीति सिर्फ अनुपम खेर के अकाउंट पर नहीं, बल्कि विश्व स्तर पर लागू की गई है। पिछले कुछ हफ्तों में कई मशहूर हस्तियों के फॉलोअर्स की गिनती तेजी से घटी है। उदाहरण के तौर पर, जस्टिन बीबर के करीब 2 करोड़, जबकि क्रिस्टियानो रोनाल्डो के लगभग 90 लाख फॉलोअर्स कम हुए हैं।

अंतरराष्ट्रीय सेलिब्रिटीज भी प्रभावित

यह सोशल मीडिया क्लीनअप केवल भारतीय हस्तियों तक सीमित नहीं है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टेलर स्विफ्ट के लगभग 60 लाखकिम कार्दशियन के करीब 64 लाख, और कैटी पेरी के बीच 30 से 50 लाख फॉलोअर्स घट गए हैं।

इन आंकड़ों से साफ है कि एक्स पर यह अभियान वैश्विक स्तर पर चलाया जा रहा है, जिसका मकसद नकली और निष्क्रिय अकाउंट्स को पूरी तरह हटाना है। इससे प्लेटफॉर्म पर एंगेजमेंट अधिक रियल और भरोसेमंद दिखेगा।

एक्स की सफाई मुहिम

एलन मस्क की अगुवाई में एक्स प्लेटफॉर्म बीते कुछ समय से “ऑथेंटिसिटी” पर ज़ोर दे रहा है। फेक न्यूज, बॉट अकाउंट्स और स्पैमिंग की शिकायतें लगातार बढ़ रही थीं, जिन्हें खत्म करने के लिए यह कड़ा कदम उठाया गया है।

यह कदम प्लेटफॉर्म की साख बचाने और असली यूज़र्स की गिनती को पारदर्शी दिखाने के लिए जरूरी माना जा रहा है। मस्क पहले भी कह चुके हैं कि वे चाहते हैं कि एक्स एक ऐसा मंच बने जहां वास्तविक लोग और असली बातचीत को प्राथमिकता मिले – न कि किसी स्वचालित अकाउंट या नकली प्रोफ़ाइल को।

फैंस की प्रतिक्रियाएं और अनुपम खेर का रुख

अनुपम खेर के फैंस ने इस मुद्दे पर उनका समर्थन किया और कहा कि ऐसा क्लीनअप जरूरी है, लेकिन लोगों को पहले से जानकारी दी जानी चाहिए थी। कई लोगों ने यह भी जोड़ा कि फॉलोअर्स से ज्यादा ज़रूरी है कि असली इंटरैक्शन बरकरार रहे। खेर ने फिलहाल मामले को शांत तरीके से लिया है। उनका दृष्टिकोण रचनात्मक बना हुआ है, उन्होंने इसे शिकायत नहीं, बल्कि एक जिज्ञासा के रूप में पेश किया।

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें