
अगर आप ऐसी स्कीम ढूंढ रहे हैं जिससे आपको हर महीने एक स्थिर आय मिले और वह पूरी तरह सुरक्षित भी हो, तो Post Office की Monthly Income Scheme (MIS) आपके लिए एकदम बेहतर ऑप्शन हो सकती है। यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें नियमित इनकम चाहिए, जैसे रिटायर्ड व्यक्ति, गृहिणियां या वे लोग जो मार्केट के झंझट से दूर रहना चाहते हैं। ऐसे में क्या है पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम और इसमें आप कैसे निवेश कर सकेंगे, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
Table of Contents
कितना मिलेगा हर महीने?
अगर आप ₹9,00,000 का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने ₹5,550 की फिक्स्ड इनकम मिलती है। यह रकम सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना के तहत मिलने वाले ब्याज की ये गणना मौजूदा 7.4% वार्षिक ब्याज दर पर आधारित है।
इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियतें
- इस स्कीमें में हर महीने फिक्स्ड अमाउंट मिलना एक बड़ी राहत देता है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी फैमिली बजट प्लानिंग महीने–दर–महीने चलती है।
- यह योजना पूरी तरह भारत सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए प्रिंसिपल अमाउंट का कोई रिस्क नहीं है।
- 5 साल का टेन्योर बहुत लंबा भी नहीं है और रिटर्न भी स्थिर मिलता रहता है।
यह भी देखें: Post Office FD Scheme: एक बार पैसा जमा करों 5 साल बाद मिलेंगे ₹7,24,974 रूपए
किन्हें करना चाहिए MIS में निवेश
- रिटायर व्यक्ति जिनकी मासिक आय का कोई दूसरा स्त्रोत नहीं है।
- महिलाएं या गृहिणियां जो अपने बचत पर बिना जोखिम के फिक्स्ड अर्निंग चाहती हैं।
- वे लोग जो शेयर मार्किट की volatility से दूर रहना चाहते हैं।
- जिनके पास एकमुश्त रकम है और उस पर मासिक पे आउट चाहिए।
















