Join Contact

Post Office MIS Scheme: हर महीने मिलेंगे ₹5,550 रूपये सिर्फ इतना जमा करने पर

पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (MIS) उन लोगों के लिए परफेक्ट है जो हर महीने तय आय चाहते हैं। अगर आप ₹9 लाख का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो मौजूदा 7.4% ब्याज दर पर हर महीने ₹5,550 की स्थिर कमाई मिलती है। यह गारंटीड इनकम, सरकारी सुरक्षा और 5 साल की फिक्स्ड अवधि के साथ एक भरोसेमंद निवेश विकल्प बन जाती है।

Published On:
post office mis monthly income 5550

अगर आप ऐसी स्कीम ढूंढ रहे हैं जिससे आपको हर महीने एक स्थिर आय मिले और वह पूरी तरह सुरक्षित भी हो, तो Post Office की Monthly Income Scheme (MIS) आपके लिए एकदम बेहतर ऑप्शन हो सकती है। यह स्कीम खासतौर पर उन लोगों के लिए बनाई गई है जिन्हें नियमित इनकम चाहिए, जैसे रिटायर्ड व्यक्ति, गृहिणियां या वे लोग जो मार्केट के झंझट से दूर रहना चाहते हैं। ऐसे में क्या है पोस्ट ऑफिस की MIS स्कीम और इसमें आप कैसे निवेश कर सकेंगे, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश

कितना मिलेगा हर महीने?

अगर आप ₹9,00,000 का एकमुश्त निवेश करते हैं, तो आपको हर महीने ₹5,550 की फिक्स्ड इनकम मिलती है। यह रकम सीधे आपके बैंक खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना के तहत मिलने वाले ब्याज की ये गणना मौजूदा 7.4% वार्षिक ब्याज दर पर आधारित है।

इस स्कीम की सबसे बड़ी खासियतें

  • इस स्कीमें में हर महीने फिक्स्ड अमाउंट मिलना एक बड़ी राहत देता है, खासतौर पर उन लोगों के लिए जिनकी फैमिली बजट प्लानिंग महीने–दर–महीने चलती है।
  • यह योजना पूरी तरह भारत सरकार द्वारा समर्थित है, इसलिए प्रिंसिपल अमाउंट का कोई रिस्क नहीं है।
  • 5 साल का टेन्योर बहुत लंबा भी नहीं है और रिटर्न भी स्थिर मिलता रहता है।

यह भी देखें: Post Office FD Scheme: एक बार पैसा जमा करों 5 साल बाद मिलेंगे ₹7,24,974 रूपए

किन्हें करना चाहिए MIS में निवेश

  • रिटायर व्यक्ति जिनकी मासिक आय का कोई दूसरा स्त्रोत नहीं है।
  • महिलाएं या गृहिणियां जो अपने बचत पर बिना जोखिम के फिक्स्ड अर्निंग चाहती हैं।
  • वे लोग जो शेयर मार्किट की volatility से दूर रहना चाहते हैं।
  • जिनके पास एकमुश्त रकम है और उस पर मासिक पे आउट चाहिए।

यह भी देखें: Senior Citizen Scheme: 60 की उम्र के बाद पाएं ₹42 लाख से ज़्यादा! Post Office की इस सुपरहिट स्कीम में ब्याज से ₹12 लाख कमाएं

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें