Join Contact

CTET 2026 Notification Out: फरवरी परीक्षा की तारीख घोषित! ctet.nic.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के आगामी संस्करण, CTET फरवरी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है, बोर्ड द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 08 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी। उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं

Published On:
CTET 2026 Notification Out: फरवरी परीक्षा की तारीख घोषित! ctet.nic.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें तुरंत अप्लाई
CTET 2026 Notification Out: फरवरी परीक्षा की तारीख घोषित! ctet.nic.in पर रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें तुरंत अप्लाई

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा (CTET) के आगामी संस्करण, CTET फरवरी 2026 का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है, शिक्षक बनने की इच्छा रखने वाले उम्मीदवारों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरु हो गई है, बोर्ड द्वारा जारी पब्लिक नोटिस के अनुसार, परीक्षा 08 फरवरी 2026 (रविवार) को आयोजित की जाएगी, उम्मीदवार CTET की आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

यह भी देखें: E-Shram Card: ₹3,000 पेंशन चाहिए? गरीब श्रमिक तुरंत करें ऑनलाइन आवेदन

मुख्य तिथियाँ

  • आवेदन शुरु होने की तिथि: 27 नवंबर 2025
  • आवेदन की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2025
  • शुल्क भुगतान की अंतिम तिथि: 18 दिसंबर 2025
  • आवेदन में सुधार की तिथि: 23 दिसंबर 2025 से 26 दिसंबर 2025
  • परीक्षा तिथि: 08 फरवरी 2026 

आवेदन प्रक्रिया

इच्छुक अभ्यर्थी नीचे दिए गए सरल चरणों का पालन करके आवेदन पत्र भर सकते हैं:

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट ctet.nic.in पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध ‘Apply for CTET Feb 2026’ लिंक पर क्लिक करें और आवश्यक जानकारी के साथ नया रजिस्ट्रेशन करें।
  • रजिस्ट्रेशन के बाद प्राप्त क्रेडेंशियल्स का उपयोग करके लॉगिन करें और विस्तृत आवेदन पत्र भरें।
  • निर्धारित प्रारुप में पासपोर्ट साइज फोटो और हस्ताक्षर की स्कैन की गई प्रतियां अपलोड करें।
  • ऑनलाइन माध्यम से परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  • भरे हुए फॉर्म को अंतिम रुप से सबमिट करें और भविष्य के संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंटआउट लेना सुनिश्चित करें। 

यह भी देखें: Ayushman Card: ₹5 लाख का फायदा! घर बैठे आयुष्मान कार्ड बनाने का सीक्रेट तरीका

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि आवेदन करने से पूर्व वे वेबसाइट पर उपलब्ध विस्तृत Information Bulletin को ध्यानपूर्वक पढ़ें ताकि किसी भी प्रकार की त्रुटि से बचा जा सके

CTET 2026 CTET 2026 Notification Out
Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें