किसान सम्मान निधि योजना की 21वीं किस्त जारी करने की आधिकारिक घोषणा भारत सरकार द्वारा की जा चुकी है। जानकारी के लिए बता दें 19 नवंबर 2025 को सभी किसानों के बैंक अकाउंट में ऑनलाइन 2000 रूपए ट्रांसफर किए जाएंगे। लेकिन अगर आपने अभी तक अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया को पूरा नहीं किया है तो आपकी यह क़िस्त रुक सकती है, इसलिए यह काम समय पर पूरा कर लें।

Table of Contents
e-KYC है अनिवार्य
जितने भी किसानों भूमि की जानकारी, उनका बैंक अकाउंट आधार से जुड़ा है अथवा उनकी ई-केवाईसी पूरी है तो उन्हें ही इस योजना का लाभ मिलता है। लाभ लेने के लिए आधार सत्यापन होना बहुत जरुरी है।
यह भी पढ़ें- Ujjwala Yojana: मुफ्त गैस सिलेंडर वालों के लिए बड़ी खबर, अब नहीं मिलेगी गैस सब्सिडी, तुरंत करें ये काम
घर बैठे करें e-KYC
किसान फेस ऑथेंटिकेशन के माध्यम से घर बैठे e-KYC प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।
- सबसे पहले आपको प्ले स्टोर में जाकर PM Kisan Mobile App और Aadhaar Face RD App को डाउनलोड कर लेना है।
- अब आपको पीएम किसान ऐप को खोलना है और इमसें लॉगिन करना है।
- इसके बाद आपको लाभार्थी स्थिति वाले पेज में जाना है, अगर ई-केवाईसी स्थिति नहीं दिखती है तो आपको ई केवाईसी पर क्लिक करना है।
- फिर आपको अपना आधार नंबर दर्ज करके चेहरे की पहचान के लिए परमिशन देनी है।
- इसके बाद आपका फेस स्कैन किया जाएगा और केवाईसी प्रक्रिया पूरी हो जाती है।
















