क्या आप अपने सेविंग अकाउंट से बार बार कैश निकाल रहें हैं तो सावधान हो जाइए, क्योंकि आपको इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का नोटिस भेज सकता है। जी हाँ बैंक ट्रांजेक्शन से जुड़ी जानकारी पर IT डिपार्टमेंट की कड़ी नजर रहती है,अगर किसी के अकाउंट का कैश फ्लो बढ़ता है अथवा बड़ी रकम निकासी या जमा की जाती है तो यह जानकारी बैंक विभाग को पहुंचा देता है। ऐसा कितनी निकासी पर होगा या जमा करने पर होगा उसके नियम जानते हैं।

Table of Contents
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की निगरानी!
कई लोग बिना नियम जाने बैंक में पैसे जमा अथवा निकासी करते हैं, वे समझते हैं ऐसा करने से क्या ही हो जाएगा लेकिन बैंक कभी भी आपके बड़े निकासी रकम की जानकारी आईटी विभाग को भेज सकता है और आप मुश्किल में पड़ सकते हैं इसलिए इसके नियम को पहले ही जान लें।
अगर ट्रांजेक्शन रिपोर्ट आय से कोई मेल ही नहीं खाती है तो फिर आयकर अधिकार आपसे पूछताछ करेंगे और पैसे के स्रोत की जनकारी मांगेगे। अगर आप ट्रेन्जेकसहन का सही स्रोत अथवा दस्तावेज कुछ भी जानकारी नहीं देते हैं तो फिर आपको जुर्माना भरना होगा।
कैश निकालने के क्या है नियम?
देश के सभी बैंकों में कैश निकालने की मासिक और वार्षिक सीमा निर्धारित रहती है। अगर लिमिट पार होती है तो बैंक को चार्ज देना होता है। अगर बार बार लिमिट पार करके ट्रांजेक्शन होता है तो बैंक इसकी सूचना आयकर विभाग को भेज सकता है।
यह भी पढ़ें- Bank Complaint Trick: बिना वजह पैसा कटा? घर बैठे बैंक शिकायत दर्ज करने का सबसे आसान तरीका जानें
कैश जमा करने पर है नजर
आप चाहे पैसे निकालते हैं अथवा जमा करते हैं इन कामों पर आयकर विभाग कड़ी निगरानी बनाए रखता है। आप एक साल में अपने बचत खाते में 10 लाख या इससे अधिक रकम को जमा करते हैं तो बैंक इसकी जानकारी इनकम टैक्स विभाग को भेजता है। विभाग द्वारा आपके आय और बैंक ट्रांजेक्शन की जाँच करेगा और सही लगने पर नोटिस भेज सकता है।
नोटिस से बचने के उपाय
- आपको अपने सभी बैंक ट्रांजेक्शन के रिकॉर्ड रखने हैं।
- अगर आप बड़ी राशि जमा अथवा निकालने वाले हैं तो आपको पैसे का स्रोत स्पष्ट करना है।
- अगर किसी बिजनेस से पैसा आता है तो इसका सबूत अपने पास रखें।
- अगर आप बड़ा ट्रांजेक्शन कर रहें हैं तो इसके लिए पहले टैक्स एडवाइजर से सलाह प्राप्त कर लें।
आज का डिजिटल युग है आप बैंक में कितन ट्रांजेक्शन कर रहें हैं इसकी पूरी जानकारी आयकर विभाग को मालूम रहती है इसलिए इसे छुपाने की कोशिश न करें। आपको नियमों का पालन सही से करना है वरना आप बड़ी समस्या में फंस सकते हैं।
















