Join Contact

SBI Alert! बड़ा झटका! 1 दिसंबर से SBI की ये जरूरी सर्विस बंद, बैंकिंग काम प्रभावित होने से पहले तुरंत चेक करें

SBI ने ग्राहकों को बड़ा अलर्ट जारी किया है। बैंक 1 दिसंबर से अपनी लोकप्रिय mCASH सेवा पूरी तरह बंद करने जा रहा है। इस बदलाव का असर उन यूज़र्स पर पड़ेगा, जो बिना बेनिफिशियरी ऐड किए मोबाइल नंबर या ईमेल के जरिए तुरंत पैसे भेजते थे। बैंक ने सलाह दी है कि समय रहते UPI और IMPS जैसे विकल्प अपना लें।

Published On:
SBI Alert! बड़ा झटका! 1 दिसंबर से SBI की ये जरूरी सर्विस बंद, बैंकिंग काम प्रभावित होने से पहले तुरंत चेक करें

अगर आप SBI के mCASH फीचर का इस्तेमाल करते थे, तो अब थोड़ा सतर्क हो जाइए क्योंकि बैंक ने इसे बंद करने का फैसला कर लिया है। डिजिटल पेमेंट्स तेजी से मॉडर्न हो रहे हैं और इसी बदलाव के बीच SBI ने साफ कर दिया है कि 30 नवंबर 2025 के बाद mCASH भेजने और क्लेम करने की सुविधा पूरी तरह हट जाएगी। ऐसे में बैंक के इस कदम से ग्राहकों पर क्या असर पडेगा, चलिए जानते हैं इसकी पूरी जानकारी।

यह भी देखें: UP Bijli Bill OTS 2025: सुनहरा मौका! बिजली की बकाएदारी खत्म करें, बिजली चोरी में फंसे लोग भी उठा सकते हैं बड़ा फायदा

mCASH क्या है क्यों इसे पसंद किया जाता था?

mCASH एक बेहद handy फीचर था। इसके जरिए SBI ग्राहक बिना बेनिफिशियरी ऐड किए सिर्फ मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी डालकर पैसे भेज सकते थे, बिना किसी झंझट और देरी के। रिसीवर को एक सिक्योर लिंक और 8-digit पासकोड मिलता था, जिससे वह अपने किसी भी बैंक अकाउंट में पैसे क्लेम कर सकता था। छोटे ट्रांसफर और अत्यावश्यक भुगतान के लिए यह फीचर बिल्कुल परफेक्ट था।

यह भी देखें: PM Kisan 21st Installment Date: इंतजार खत्म! इस दिन 11 करोड़ किसानों के खाते में आएंगे ₹2,000, जानें

सेवा बंद होने से क्या होगा ग्राहकों पर असर

एसबीआई की वेबसाइट के अनुसार 30 नवंबर के बाद से mCASH की सुविधा हटाई जा रही है और अब ग्राहकों को इसकी जगह UPI, NEFT, RTGS और IMPS जैसे पेमेंट सेवाओं का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे में जो mCASH का इस्तेमाल कर बिना बेनेफिशियरी एड किए पैसे भेजते थे, उन्हें अब UPI जैसे डिजिटल पेमेंट विकल्पों पर शिफ्ट होना होगा। हालाँकि नए विकल्प ज्यादा सेफ और तेज हैं।

कैसे करें पैसे ट्रांसफर?

  • mCASH बंद होने के बाद अब UPI के जरिए वैसे भेजने के लिए आप सबसे पहले BHIM SBI Pay ऐप में लॉगिन करें।
  • अब होम पेज पर Pay ऑप्शन का चयन करें।
  • इसके बाद VPA, अकाउंट-IFSC या QR कोड में से किसी भी ऑप्शन का चयन कर लें।
  • अब फॉर्म में जरुरी जानकारी भर लें।
  • अब डेबिट अकाउंट सलेक्ट कर टिक मार्क दबाएं।
  • iसके बाद UPI पिन डालें और पेमेंट पूरा करें।

यह भी देखें: Bank Alert: इस प्राइवेट बैंक के ग्राहकों को अब SMS अलर्ट के लिए चुकाने होंगे extra चार्ज, जानें नया नियम

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें