Join Contact

e-Passport System: देशभर में E-Passport लागू! जानिए पुराने पासपोर्ट का क्या होगा और New Passport कैसे बनेगा?

भारत में अब ई-पासपोर्ट सिस्टम लागू हो चुका है। नए और रिन्यू किए जाने वाले सभी पासपोर्ट चिप-आधारित होंगे, जिनमें RFID और बायोमेट्रिक डेटा सुरक्षित रहेगा। सरकार के मुताबिक इससे सुरक्षा और इमिग्रेशन स्पीड दोनों बढ़ेंगी। पुराने पासपोर्ट उनकी एक्सपायरी तक पूरी तरह वैध रहेंगे। वैलिडिटी खत्म होने पर केवल ई-पासपोर्ट ही जारी किया जाएगा।

Published On:
e passport implemented across the country what happens to your old passport

अगर आप विदेश में यात्रा का प्लान कर रहे हैं तो आपके पास पासपोर्ट होना बेहद ही जरुरी है, विदेश में यात्रा के लिए पासपोर्ट आपकी पहचान और राष्ट्रीयता को साबित करने का एक जरुरी दस्तावेज होता है। जिसे और अधिक सुरक्षित्त और टेक्नोलॉजी-फ्रेंडली बनाने के लिए भारत सरकार ने पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम V2.0 लॉन्च किया है। इसके तहत अब देशभर में e-Passport System लागू हो चुका है, यानी नए पासपोर्ट और रिन्यूएबल – दोनों में अब केवल चिप आधारित पासपोर्ट ही जारी होंगे।

यह भी देखें: NCR Industrial City: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बगल में बसेगा आधुनिक शहर! 18 गांवों की जमीनों की कीमत रातों रात बढ़ी

पुराने पासपोर्ट का क्या होगा?

सरकार की इस नई सुविधा के आने से लोगों के मन में अपने पुराने पासपोर्ट को लेकर यह सवाल बना हुआ है की क्या पुराने पासपोर्ट बेकार हो जाएंगे, तो बता दें, सरकार ने यह साफ़ कर दिया है की पुराने पासपोर्ट उनकी वैधता ख़त्म होने तक पूरी तरह मान्य रहेंगे। अंतराष्ट्रीय यात्रा में उनका इस्तेमाल वैसे ही किया जा सकेगा जैसे पहले होता था, लेकिन जैसे ही पासपोर्ट की वैलिडिटी ख़त्म होगी या कोई नया आवेदन होगा, वहां से आपको सिर्फ ई-पासपोर्ट ही मिलेगा।

नए पासपोर्ट के लिए क्या होगा प्रोसेस

मान लिएजिए आप नए पासपोर्ट के लिए अप्लाई करते हैं, तो इसके लिए आपको अलग से फॉर्म या स्पेशल ऑप्शन की जरुरत नहीं है, सिस्टम औटोमाटिकली आपके लिए ई-पासपोर्ट जनरेट कर देगा, यानी कोई अतिरिक्त झंझट नहीं होगी। यह नया सिस्टम नागरिकों के पासपोर्ट को अधिक सुरक्षित बनाएगा और इमिग्रेशन पर लगने वाले समय को भी कम करने में मदद करेगा।

यह भी देखें: SBI FD Scheme: इस स्कीम में 400 दिन में मिलेंगे ₹6,46,685 रूपये

क्या है ई-पासपोर्ट?

ई-पासपोर्ट असल में आपका पासपोर्ट है, लेकिन एक अग्रेडेड वर्जन में, इसके कवर पर एक छोटी गोल्डन चिप लगी होती है, जिसमें सुरक्षित रूप से आपका डाटा जैसे RFID टेक्नोलॉजी, आपकी फोटो, बायोमेट्रिक जानकारी, पासपोर्ट से जुडी डिटेल्स आदि स्टोर रहती है।

पासपोर्ट सेवा प्रोग्राम V2.0 और ग्लोबल पासपोर्ट मॉडर्नाइजेशन प्रोजेक्ट के तहत अब देशभर में सारे नए और रिन्यू पासपोर्ट ई-पासपोर्ट ही होंगे। इस बदलाव के साथ देश एक ऐसे फेज में प्रवेश कर रहा है जहाँ ट्रेवल दस्तावेज सिर्फ कागज नहीं, बल्कि हाई-तक सिक्योरिटी सिस्टम बनते जा रहे हैं।

यह भी देखें: Petrol Pump Hack: पेट्रोल भराते वक्त करें ये 1 काम, पंप वाला कभी नहीं कर पाएगा घपला! देखें

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें