Join Contact

NCR Industrial City: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के बगल में बसेगा आधुनिक शहर! 18 गांवों की जमीनों की कीमत रातों रात बढ़ी

हरियाणा में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे के पास एक नया Industrial City बसाया जा रहा है। फरीदाबाद और पलवल के 18 गांवों की लगभग 9,000 एकड़ भूमि अधिग्रहित की जा रही है। HSIIDC और HUDA इस शहर का विकास संभालेंगे। रियल एस्टेट में उछाल, नए उद्योग और रोजगार के अवसर पैदा होंगे। विशेष शिविरों से भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया भी आसान बनाई गई।

Published On:
modern industrial city will be built connecting delhi mumbai expressway and noida airport

हरियाणा सरकार प्रदेश के विकास को नई दिशा देने के लिए एक आधुनिक Industrial City बनाने जा रही है। यह शहर दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे और नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को जोड़ने वाले ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे के पास बसाया जा रहा है, हरियाणा सरकार द्वारा इस परियोजना पर काम शुरू हो रहा है, जिसपर सरकार का दावा है की यह परियोजना रियल एस्टेट बाजार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगी और किसानों को समृद्धि के नए अवसर भी देगी।

यह भी देखें: Petrol Pump Hack: पेट्रोल भराते वक्त करें ये 1 काम, पंप वाला कभी नहीं कर पाएगा घपला! देखें

9,000 एकड़ भूमि का अधिग्रहण

इस इंडस्ट्रियल सिटी के लिए फरीदाबाद और पलवल जिलों के नौ गाँवों की लगभग 9,000 एकड़ भूमि अधिग्रहण की जा रही है, जमीन बेचने के लिए आवेदन प्रक्रिया पहले ही पूरी हो चुकी है। अब फरीदाबाद के छांयसा, मोहना और पलवल के मोहियापुर, बागपुर कलां, बागपुर खुर्द, बहरौला, हंसपुर, सोल्डा, थंथरी के शहरों की जमीनें खरीदी जाएगी।

HSIDC करेगा शहरो का विकास

बता दें, इस शहर के विकास की जिम्मेदारी हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (HSIDC) को दी गई है। सर्कार का कहना है की इस परियोजना से प्रदेश के औद्योगिक नक्शें को नया आयाम मिलेगा। यहाँ नए उद्योग स्थापित होंगे, निवेश बढ़ेगा और लाखों रोजगार के अवसर पैदा होंगे

यह भी देखें: SBI Alert! बड़ा झटका! 1 दिसंबर से SBI की ये जरूरी सर्विस बंद, बैंकिंग काम प्रभावित होने से पहले तुरंत चेक करें

वहीं हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (HUDA) ग्रेटर फरीदाबाद क्षेत्र के 18 गाँवों की लगभग 4,500 एकड़ भूमि को सेक्टर 94A से 142 तक विकसित करेगा।

रियल एस्टेट को मिलेगा बड़ा फायदा

इन गाँवों में खेड़ी कलां, ताजपुर, ढहकौला, शाहबाद, नचौली, भैंसरावली, जसाना, तिगांव आदि शामिल है। जैसे ही इन क्षेत्रों को रेजिडेंशियल जोंस में शामिल किया जाएगा और सर्कल रेट बढ़ेगा, जमीन की कीमतों में तेजी आएगी। इसके साथ ही नए आवासीय प्रोजेक्ट्स भी तेजी से विकसित होंगे और स्थानीय इंफ्रास्ट्रक्टर भी मजबूत होगा।

विशेष शिविरों से सुचारु भूमि अधिग्रहण

राज्य सरकार ने भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया को आसान और पारदर्शी बनाने के लिए गाँवों में विशेष कैंप आयोजित किए। साहुपुरा, सोतई, मलेरना, जाजर और सुनपेड़ में इन शिविरों के जरिए किसानों और जमीन मालिकों की सुविधा सुनिश्चित की गई। हरियाणा का यह नया इंडस्ट्रियल शहर न केवल औद्योगिकी गतिविधियों को बढ़ावा देगा, बल्कि रियल एस्टेट, निवेश और रोजगार के नए अवसर भी खोलेगा।

यह भी देखें: बिहार चुनाव के बीच ‘खान सर’ का असली नाम वाले वोटर कार्ड की जानकारी हुई लीक, Viral Video में देखें पूरी डिटेल

Author
Divya

Leave a Comment

संबंधित समाचार

🔥Hot विडिओ देखें