
पोस्ट ऑफिस की सभी स्कीमें बेहद ही सुरक्षित और गारंटीड रिटर्न देने वाली होती है, क्योंकि यह सभी सरकार द्वारा समर्थित होती है जिसके चलते इनमे निवेश पर किसी तरह का जोखिम नहीं होता। तो अगर आप भी किसी ऐसी ही बिना जोखिम वाली स्कीम की तलाश में है तो पोस्ट ऑफिस की पीपीएफ स्कीम (Post Office PPF Scheme) एक बेहतर विकल्प हो सकती है।
यह भी देखें: Post Office FD Scheme: एक बार पैसा जमा करों 5 साल बाद मिलेंगे ₹7,24,974 रूपए
पोस्ट ऑफिस PPF स्कीम यह दवा करती है की इसमें यदि आप 1.5 लाख रूपये जमा करते हैं तो आपको 5 से 10 साल में ₹37,50,000 मिलते हैं। सुनने में जितना अच्छा लगता है, उतना यही यह जानना जरुरी है की पीपीएफ एक स्लो और स्टेडी ग्रोथ वाले लॉन्ग-टर्म इन्वेस्टमेंट स्कीम है, जिसमें निवेश करने पर लंबे समय में एक मजबूत कोष बन जाता है।
Table of Contents
1.5 लाख रूपये जमा पर क्या मिलता है
यदि आप केवल एक साल 1.5 लाख रूपये जमा करते हैं तो 15 साल बाद आपको लगभग 4,06,864 रूपये मिलेंगे यानी एक बार के निवेश से ₹37,50,000 जैसी कोई बात नहीं है। ₹37,50,000 लाख की रकम आपको तब मिली है जब आप हर साल 1.5 लाख रूपये नियमित रूप से जमा करते हैं। यदि आप नियमित रूप से यह राशि 15 साल तक जमा करते हैं तो आपका कुल निवेश 22.5 लाख रूपये का होगा। मैच्योरिटी पर यह अमाउंट लगभग 40.6 लाख रूपये हो जाएगा।
यह भी देखें: KVP Yojana: पोस्ट ऑफिस की सबसे जबरदस्त स्कीम! जानें कितने समय में आपका पैसा होगा दोगुना
वहीं यदि आप अपना निवेश 25 सालों तक जारी रखते हैं तो आपका कुल निवेश योजना में 37.5 लाख हो जाएगा। जिसपर मैच्योरिटी तक यह राशि लगभग 1.03 करोड़ हो जाएगी।
क्यों है यह योजना ख़ास?
- पोस्ट ऑफिस की यह स्कीम सरकार द्वारा समर्थित है, जिसके चलते इसमें निवेश पर कोई रिस्क नहीं होता।
- इस योजना में आप जितना लंबा समय देंगे, उतना पैसा मल्टीप्लाई होता रहेगा।
- EEE कैटेगरी पूरी कमाई टैक्स-फ्री मिलती है।
- इस स्कीम में निवेश पर 25 से 30 साल तक नियमित निवेश पर आप करोड़ों का कोष तैयार कर सकते हैं।
यह भी देखें: Post Office RD Scheme: पोस्ट ऑफिस की नई स्कीम में डबल मुनाफा! आवेदन शुरू, ऐसे करें निवेश
















